मधुबनी, जनवरी 3 -- मधुबनी, निज संवाददाता। ख़रीफ़ विपणन मौसम 2025-26 के तहत जिले में धान अधिप्राप्ति और चावल आपूर्ति व्यवस्था को गति देने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। शनिवार को घोघरडीहा स्थित राज्य खाद्य निगम के संग्रहण केंद्र पर सीएमआर (कस्टम मिल्ड राइस ) आपूर्ति की विधिवत शुरुआत की गई। इस व्यवस्था का उद्घाटन डीएम आनंद शर्मा द्वारा किया गया। मौके पर को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन रमण कुमार सिंह, एसएफसी जिला प्रबंधक अजितेन्द्र किशोर व अन्य थे। इस अवसर पर मधेपुर प्रखंड की मधेपुर पूर्वी पैक्स से प्राप्त सीएमआर को सबसे पहले स्वीकार किया गया। इसके साथ ही जिले में सीएमआर आपूर्ति की औपचारिक प्रक्रिया प्रारंभ हो गई। सीएमआर आपूर्ति शुरू होने से धान अधिप्राप्ति की पूरी श्रृंखला में तेजी आएगी और पैक्स, मिलरों तथा किसानों को समय पर भुगतान और राहत मिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.