चाईबासा, दिसम्बर 5 -- चाईबासा। जिला आपूर्ति पदाधिकारी पश्चिमी सिंहभूम के कार्यालय कक्ष में खरीफ विपणन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। इस दौरान लैम्पस चयन में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा हुई। कृषकों का उपार्जन पोर्टल पर निबंधन कर खरीदारी के लिए तैयारी, प्रचार-प्रसार जैसी आवश्यक तैयारी की समीक्षा कर रणनीति बनाई गई। बैठक में जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जीएसएफसी कार्यालय एवं जिला आपूर्ति कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...