हाजीपुर, जून 19 -- चेहराकलां । सं.सू. पूर्व निर्धारित कार्यक्रमनुसार शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में प्रखंडस्तरीय खरीफ महोत्सव 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) वैशाली के द्वारा किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शशि प्रकाश, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अशोक कुमार राय ने किया। यह भी पढ़ें- कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर में प्राकृतिक खेती पर दिया गया जोरकार्यक्रम का विवरण कार्यक्रम में इफ्को के मार्केटिंग डेवलपमेंट एग्जीक्यूटिव (एमडीई)अशोक कुमार ने इफ्को नैनो यूरिया, नैनो डीएपी एवं अन्य नैनो उर्वरक के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने संबोधन में किसानों को नैनो यूरिया की वि...