खरीफ महा अभियान में प्राकृतिक खेती व मिट्टी संरक्षण पर जोर
बांका, जून 19 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी भवन में गुरुवार को खरीफ महाअभियान एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ अमित प्रताप सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- रसायनिक खाद का किसान कम करें उपयोगकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने किसानों से रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से बचने तथा प्राकृतिक खेती को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धतियां समय की आवश्यकता हैं। किसानों को मिट्टी संरक्षण एवं टिकाऊ खेती के विभिन्न उपायों की जानकारी भी दी गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.