कटिहार, जून 12 -- फलका, एक संवाददाता खरीफ महाभियान 2026 को लेकर ई-किसान भवन में कृषि जन कल्याण चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने का संकल्प भी दिलाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रमुख दीपशिखा सिंह और कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर अनुमंडल कृषि पदाधिकारी प्रियरंजन कुमार और उप परियोजना निदेशक (आत्मा) शशिकांत झा भी मुख्य रूप से मौजूद थे। वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समृद्धि ही वास्तव में गांव, राज्य और देश की तरक्की की असली नींव है। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार और जूट अनुसंधान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. पाल ने किसानों को खरीफ फसलों की उन्नत खेती के तरीकों की जानकारी दी। यह भी प...