हाजीपुर, जुलाई 19 -- खरीफ महाभियान के दौरान धान की खेती ने रफ्तार पकड़ ली है। शनिवार की रात और रविवार को हुई झमाझम बारिश से खेतों में रोपनी भी तेजी से चल रही है।

रोपनी का लक्ष्य जिले में धान रोपनी के लिए लक्ष्य के अनुरूप 4883.16 हेक्टेयर में बिचड़ा गिराया गया, जो लक्ष्य का 100 फीसदी बताया गया है। वहीं 18 जुलाई तक 48831.58 हेक्टेयर रोपनी का लक्ष्य के मुकाबले 19284.06 हेक्टेयर में रोपनी हो चुकी है, जो लक्ष्य का 40 फीसदी बताया गया है। कृषि विभाग के आंकड़े के अनुसार सभी प्रखंड क्षेत्र में किसानों ने लक्ष्य का शत प्रतिशत रकवा में धान का बिचड़ा गिराया था, बिचड़ा लगभग तैयार हो चुका है। हालांकि बीते महीने रोहनी व आद्रा नक्षत्र में अनुमान से कम बारिश होने के कारण किसानों ने पटवन कर बिचड़ा गया है। बिचड़ा तैयार होने के बाद से रोपनी भी धीरे-धीरे रफ्...