कटिहार, जून 15 -- कुरसेला,निज प्रतिनिधि एनएच 31 स्थित ई किसान भवन में सोमवार को शारदीय खरीफ महाअभियान 2026 के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को खरीफ फसलों की बेहतर पैदावार के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी दी गई। कर्मशाला का उद्घाटन कृषि विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ। इस दौरान किसानों को धान सहित अन्य खरीफ फसलों की उन्नत खेती, बीज उपचार, खाद के संतुलित उपयोग और कीट-रोग नियंत्रण के उपाय बताए गए। अधिकारियों ने किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कृषि इनपुट अनुदान, डीजल सब्सिडी और फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की। यह भी पढ़ें- शारदीय खरीफ महाअभियान में किसानों को बताएं गए खेती के तरीके वैज्ञानिकों ने कहा कि नई तकनीक अपनाकर किसान कम लागत में अधिक उत्पादन प्र...