छपरा, अप्रैल 2 -- तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड में खरीफ फसल के बीज के लिए किसानों ने आवेदन दिया है। चयनित किसानों को मूंग, उड़द, बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न के बीज उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों ने मूंग व उड़द की खेती के लिए खेत तैयार कर लिए हैं, वहीं बेबी कॉर्न और स्वीट कॉर्न की तैयारी भी पूरी हो चुकी है। किसान ललन सिंह, पुण्यदेव साह, रामजी रौशन, विजय यादव और सुदीश पंडित ने बताया कि वे बीज मिलने का इंतजार कर रहे हैं। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार रौठर ने बताया कि जल्द ही बीज उपलब्ध हो जाएंगे और प्राप्त होते ही किसानों के बीच वितरण कर दिया जाएगा। तरैया में 110 किसानों को नहीं मिला बिजली कनेक्शन, सिंचाई प्रभावित तरैया, एक संवाददाता। प्रखंड के सैकड़ों किसानों को आवेदन देने के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं मिला है, जिससे फसलों की सिंचाई प्रभावित हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.