गिरडीह, जून 20 -- पीरटांड़। पीरटांड़ प्रखण्ड के हजारों किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर मधुबन पैक्स में खरीफ बीज व दवाई उपलब्ध कराई जायेगी। शुक्रवार को पीरटांड़ बीडीओ की उपस्थिति में कार्यक्रम का विधिवत उदघाटन कर बीज वितरण की शुरूआत की गई। इस दौरान किसानों को खेती के प्रति उत्साहवर्धन किया गया। किसानों को खेती में गुणवत्तापूर्ण बीज उपयोग करने की सलाह दी गई। बताया जाता है कि मधुबन पैक्स में शुक्रवार को पीरटांड़ बीडीओ मनोज कुमार मरांडी की उपस्थिति में खरीफ फसल की उन्नत किस्म का बीज वितरण करने की शुरुआत की गई। इस दौरान मधुबन पैक्स में आयोजित कार्यक्रम का विधिवत फीता काटकर उदघाटन किया गया। बताया गया कि सभी किसानों को उन्नत खेती व खेती के लिए उत्साहित करने के लिए पैक्स के माध्यम से उन्नत किस्म के बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्दे...