सासाराम, जून 3 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम उदिता सिंह ने समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बुधवार को जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें खरीफ फसल में पानी अंतिम छोर तक पहुंचाने के लिए निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग बिहार सरकार सह प्रभारी मंत्री के निर्देश के आलोक में जल संसाधन विभाग के सभी प्रमंडलों की समीक्षा बैठक की गई।

खरीफ मौसम 2026 के लिए सिंचाई सुविधाएं बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को निर्बाध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराना तथा नहरों के माध्यम से अंतिम छोर तक जल प्रवाह सुनिश्चित करना रहा। समीक्षा के दौरान बताया गया कि जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत औरंगाबाद, डेहरी व सासाराम क्षेत्र में सतही जल के उपयोग से पेयजल आपूर्ति की परियोजना की भौत...