खरीफ फसल बीमा के लिए 31 तक करा सकेंगे पंजीयन
धनबाद, अगस्त 12 -- धनबाद समेत राज्य के 11 जिलों में खरीफ मौसम के लिए बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों का पंजीयन शुरू हो गया है। योजना के तहत अगहनी धान और भदई मकई की फसलों को बीमा सुरक्षा प्रदान की गई है। ऋणी और गैर-ऋणी दोनों किसान 31 अगस्त तक अपनी फसल का बीमा करा सकेंगे। योजना में धनबाद के साथ दुमका, जामताड़ा, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, गढ़वा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं। फसल बीमा की इकाई ग्राम पंचायत निर्धारित की गई है। अधिसूचित फसलों के लिए किसानों को प्रति हेक्टेयर महज एक रुपये का टोकन शुल्क देना होगा। बीमा कराने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति, भूमि स्वामित्व से संबंधित दस्तावेज और वंशावली प्रस्तुत करनी होगी। बटाईदार किसानों को नोटरीकृत बटाई प्रमाण पत्र, धान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.