भागलपुर, सितम्बर 24 -- अकबरनगर, संवाददाता। खरीफ फसल क्षतिपूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बुधवार  23 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। किसान 29 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का समय सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक निर्धारित है। आवेदन के लिए किसानों को आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, किसान पंजीयन और जमीन की रसीद आवश्यक रूप से साथ रखनी होगी। ई. चिचरौन के पैक्स अध्यक्ष सह ग्राम पंचायत सदस्य पूर्व उपमुखिया प्रभाकर कुमार सिंह ने किसानों से निर्धारित अवधि के अंदर आवेदन करने की अपील की है। यह भी पढ़ें- बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि इनपुट अनुदान के लिए आवेदन शुरू यह भी पढ़ें- फसल छति की मुआवजा की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...