सासाराम, जून 11 -- चेनारी, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान भवन परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में खरीफ महाअभियान के तहत प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : प्रखंड स्तरीय खरीफ कार्यशाला का हुआ आयोजनकार्यक्रम का उद्घाटन कार्यक्रम का उद्घाटन उप प्रमुख विकास कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष धर्मेंद्र कुशवाहा एवं मुखिया अशोक भारद्वाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह ने किसानों को खरीफ फसलों की वैज्ञानिक खेती एवं उत्पादन बढ़ाने की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर खेती करने की अपील करते हुए कहा कि इससे उत्पादन में वृद्धि होगी तथा खेती की लागत भी कम होगी।सूचना ...