पलामू, मई 26 -- हरिहरगंज। पलामू जिले के हरिहरगंज प्रखंड सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता प्रखंड कृषि सलाहकार समिति के अध्यक्ष राजू कुमार मेहता ने जबकि संचालन प्रखंड कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने किया। बीटीएम सुमित सिन्हा ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि वैज्ञानिकों ने इस वर्ष कमजोर मानसून की संभावना जताई है। ऐसी परिस्थिति में किसानों को कम बारिश में होने वाली फसलों की खेती पर विशेष ध्यान देना चाहिए। उन्होंने आधुनिक तकनीक के माध्यम से मोटे अनाज की खेती करने के तरीके की भी जानकारी दी। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सह राजद प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, मुखिया विनय कुमार सिंह , कृषक मित्र रामजन्म मेहता, अनिल यादव, दीपक सिंह, परमेश्वर मेहता, राजू सिंह, पूर्व मुखिया मथुरा रजक, रामनंदन ...