हजारीबाग, अगस्त 31 -- हजारीबाग । जिला में खरीफ फसल वर्ष 2026-27 के अंतर्गत फसलों के आच्छादन (बुआई) की स्थिति सामने आ गई है। जिला कृषि पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता के 31 अगस्त को जारी आच्छादन प्रतिवेदन के अनुसार जिले में मक्का की खेती को लेकर किसानों में खासा उत्साह देखा जा रहा है, जहां मक्का का आच्छादन 95 प्रतिशत से अधिक दर्ज किया गया है। वहीं, धान की खेती भी लक्ष्य के करीब पहुंच रही है, हजारीबाग जिले में खरीफ फसलों के कुल आच्छादन की स्थिति संतोषजनक है। जिले में धान की कुल खेती का लक्ष्य 84,000 हेक्टेयर रखा गया था, जिसके मुकाबले 73,813 हेक्टेयर लगभग 87.9 प्रतिशत में बुआई पूरी हो चुकी है। मक्का उत्पादन में किसानों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कुल 12,360 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 11,807 हेक्टेयर यानी 95.5 प्रतिशत भूमि पर मक्का की फसल आच्छाद...