खरीफ फसलों के लिए अगले पांच दिन अहम
कटिहार, अगस्त 19 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार से लेकर 22 अगस्त तक जिले में रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। यह मौसम धान, मक्का, जूट और सब्जी फसलों के लिए राहत लेकर आया है, लेकिन लगातार नमी और संभावित जलजमाव किसानों के लिए नई चुनौती भी बन सकता है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि यदि किसान मौसम के अनुरूप खेतों का प्रबंधन करें तो यह बारिश खरीफ फसलों के लिए वरदान साबित होगी। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से हल्की बारिश के साथ तापमान 29 डिग्री और महसूस होने वाला तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया। वातावरण में आर्द्रता करीब 40 प्रतिशत रहने से उमस बनी रहेगी। अगले कुछ घंटों तक बादल छाए रहने और हल्की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.