सिद्धार्थ, जून 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। केंद्र सरकार ने खरीफ विपणन सत्र 2026-27 के लिए सभी अधिदेशित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा कर दी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर सेजारी आदेश के अनुसार धान, ज्वार, बाजरा, मक्का, दलहन और तिलहनी फसलों के समर्थन मूल्य में वृद्धि की गई है, जिससे किसानों को उनकी उपज का बेहतर दाम मिल सकेगा।जारी मूल्य सूची के अनुसार सामान्य धान का एमएसपी 2441 रुपये प्रति कुंतल व ग्रेड-ए धान का एमएसपी 2461 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार हाइब्रिड ज्वार का समर्थन मूल्य 4023 रुपये व मालदांडी ज्वार का 4073 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया है। बाजरा का एमएसपी 2900 रुपये, रागी का 5205 रुपये व मक्का का 2410 रुपये प्रति कुंतल निर्धारित किया गया है। दलहनी फसलों में तुअर (अरहर) का एमएस...