खरीफ डिजिटल सर्वे की रफ्तार धीमी, 25 हजार भूखंडों का ही सर्वे
गोपालगंज, अगस्त 20 -- गोपालगंज। जिले में खरीफ फसलों का डिजिटल सर्वे शुरू होने के छह दिनों बाद इसकी रफ्तार अभी धीमी है। जिले में तय लक्ष्य का अभी 3.04 प्रतिशत ही सर्वे हो सका है। 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य तय है। यह भी पढ़ें- केसठ में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य प्रगति परप्रगति रिपोर्ट 20 अगस्त की प्रगति रिपोर्ट के अनुसार जिले के 14 प्रखंडों में कुल 8,55,196 भूखंड दर्ज हैं। इनमें से 8,43328 भूखंड सर्वे के लिए आवंटित किए जा चुके हैं। इसके मुकाबले अब तक केवल 25636 भूखंडों का डिजिटल सर्वे पूरा हो सका है। यानी आवंटित भूखंडों में करीब 3.04 फीसदी का ही सर्वे हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक सर्वे सिधवलिया में 35,067 कुल भूखंडों में से 3,828 का सर्वे हो चुका है। इसके बाद उचकागांव में 3,006, मांझा में 2,835, बरौली में 2,326, हथुआ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.