बिजनौर, जून 10 -- मुरादाबाद में आयोजित मंडलीय खरीफ गोष्ठी में किसान नेता दिगम्बर सिंह किसान मुद्दों को लेकर खूब गरजे। उन्होंने आरोप लगाए कि आज हालात ऐसे है कि कंपनी खराब बीज देकर किसान को बर्बाद कर रही है और अफसर शिकंजा कसने में नाकाम है। अफसरों की नाक के नीचे यूरिया की कालाबाजारी और वैक्सीनेशन में गड़बडी हो रही है और कार्रवाई कोसो दूर है। उन्होंने किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की।

कृषि विभाग की कार्यप्रणाली बुधवार को मुरादाबाद में आयोजित मंडलीय खरीफ गोष्ठी में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के युवा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने कृषि विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। दिगम्बर सिंह ने बीज वितरण, खराब जर्मिनेशन तथा कुछ कंपनियों को संरक्षण दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत प्रदेशभ...