गया, मई 23 -- पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार बढ़ती कीमतों ने गया जिले के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेती-किसानी से जुड़े लोग अब आगामी खरीफ मौसम को लेकर चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि डीजल और पेट्रोल महंगा होने से खेती की लागत पर असर पड़ना तय है। खाद, बीज, सिंचाई और खेत तैयार करने जैसे कार्यों में खर्च बढ़ने की संभावना से किसान अभी से परेशान हैं। किसान टुल्लू सिंह, राजेश कुमार, अभय यादव, मिथलेश शर्मा, श्रीनंदन सिंह और डब्बू सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में सब्जी, सतज गरमा मूंग और मकई की खेती चल रही है। फिलहाल उर्वरकों की कीमतों पर डीजल महंगाई का सीधा असर नहीं दिख रहा है। लेकिन, सिंचाई खर्च बढ़ने लगा है। किसानों ने कहा कि अगर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में लगातार वृद्धि होती रही तो आने वाले दिनों में खेती करना और मुश्किल ...