मोतिहारी, जून 8 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कृषि विभाग ने खरीफ खेती को लेकर कवायद शुरु कर दी है। इसको लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 12 जून से की जाएगी। जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन केवीके पिपराकोठी में किया जाएगा। आत्मा के तत्वावधान में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिला स्तरीय कार्यशाला के बाद 13-25 जून तक प्रखंड स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान किसानों के बीच अनुदानित बीज का वितरण शुरू किया जाएगा। खरीफ खेती के लिए पंचायतों में कृषि जनकल्याण चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 13-30 जून तक पंचायतवार किसान चौपाल की तिथि निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ समय से दें : डीएम डीएओ सह आत्मा पीडी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि ज...