गढ़वा, मई 21 -- मेराल। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शुक्रवार को प्रखंडस्तरीय खरीफ फसल को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया है। उसमें सभी कृषक मित्र अपने-अपने साथ दस-दस किसानों को लेकर कार्यशाला में भाग लेंगे। उसके साथ ही जेएसएलपीएस महिला समूह से महिलाओं की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त संबंध में बीटीएम प्रवीण मिश्र ने बताया कि सुबह 11.30 बजे आयोजित होने वाली कार्यशाला में अधिक से अधिक लोग भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह भी पढ़ें- महुआडांड़ में महिला मेटों की प्रखंड स्तरीय कन्वर्जेंस कार्यशाला सम्पन्न यह भी पढ़ें- कृषक मित्रों को नहीं दी गई थी जानकारी: संतोष

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...