खरीफ के लिए शुरू हुई बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, 31 अगस्त तक करें आवेदन
कोडरमा, अगस्त 3 -- कोडरमा, वरीय संवाददउता। खरीफ सीजन के लिए किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले फसल नुकसान से सुरक्षा देने के उद्देश्य से बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (बी-पीएमएफबीवाई) के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। गैर-ऋणी किसान 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए मंगलवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने समाहरणालय परिसर से जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना का लाभ ऋणी एवं गैर-ऋणी दोनों प्रकार के किसान, जिनमें भू-धारक और बटाईदार किसान भी शामिल हैं, उठा सकते हैं। गैर-ऋणी किसानों को आवेदन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र, बटाई प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो), फसल बुआई का स्वसत्यापित प्रमाण-पत्र, वंशावली तथा मोबाइल नंबर उपलब्ध कराना होगा। आवेदन के समय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.