आगरा, मई 8 -- जनपद में खरीफ 2026-27 के लिए कृषि विभाग द्वारा सामान्य वितरण के लिए धान, बाजरा, उदद, मूंग, अरहर, मक्का एवं तिलहन-दलहन फसलों के बीज मिनीकिट का निःशुल्क, अनुदानित वितरण किसानों को उपलब्ध कराया जाएगा। योजना के तहत किसानों को विभिन्न फसलों के बीज मिनी किट पर 50 से 100 प्रतिशत तक अनुदान का लाभ दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि इच्छुक कृषक बीज प्राप्त करने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन, बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर अनिवार्य रूप से पंजीकरण, आवेदन करना होगा। बुकिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई निर्धारित की गई है। कृषि विभाग द्वारा बताया गया है कि जिन किसानों द्वारा अधिक आवेदन प्राप्त होंगे, उनके चयन के लिए लॉटरी प्रणाली अपना...