खरीफ के लिए बीज बुकिंग शुरू, अब ई-लॉटरी से मिलेगा किसानों को लाभ
सिद्धार्थ, मई 18 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। खरीफ सीजन के तहत कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में किसानों को सामान्य बीज एवं मिनीकिट उपलब्ध कराने के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इस बार विभाग ने पहले आओ-पहले पाओ की व्यवस्था समाप्त करते हुए ई-लॉटरी प्रणाली लागू की है, जिससे पंजीकृत किसानों का चयन पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। यह जानकारी उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने दी है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन-दलहन, मिशन फॉर आत्मनिर्भर इन पल्सेज, निःशुल्क दलहन एवं तिलहन कार्यक्रम, एनएफएसएम-तिलहन, आईसीडीपी-चावल, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम, ऊसर भूमि सुधार कार्यक्रम व ढैंचा वितरण जैसी योजनाओं के अंतर्गत किसानों को बीज उपलब्ध कराया जाएगा। बताया कि कृषि विभाग के पोर्टल पर बीज बुकिंग की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.