सीतामढ़ी, जून 14 -- रामभरोस सिंह सुप्पी। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभाकक्ष में शनिवार को खरीफ कृषि महोत्सव सह कार्यशाला हुई।उद्धघाटन प्रखंड प्रमुख तेतरी देवी, बीडीओ रीतेश कुमार बीएओ रंजन पंडित द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जबकि मंच का संचालन किसान सलाहकार संजीव रंजन ने किया। कृषि महोत्सव कार्यशाला में उपस्थित कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को कम लागत में अधिक खरीफ फसल का उत्पादन करने,जीरो रिलेज मशीन से खेतों में धान की सीधी बुआई करने, खेतों में रसायनिक खाद के बदले जैविक खाद का प्रयोग करने, प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, खेतों की मिट्टी का जांच कराने, कृषि में ड्रोन मशीन के माध्यम से खाद एवं कीटनाशक दवाओ का छिड़काव करने, खेतों में खाद का संतुलित उपयोग करने, धान का विचरा गिराने से पहले बीजों का उपचार कर...