खरीफ किसान गोष्ठी में उन्नत बीजों का वितरण, सांसद जोबा माझी ने किसानों को किया जागरूक
चक्रधरपुर, जुलाई 9 -- चक्रधरपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित आत्मा कार्यालय परिसर में गुरुवार को आत्मनिर्भर दलहन योजना के तहत खरीफ किसान गोष्ठी सह बीज वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद जोबा माझी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और किसानों के बीच उड़द, अरहर, मूंग तथा धान के उन्नत किस्म के बीज वितरित किए। उन्होंने किसानों से कम पानी में बेहतर उत्पादन देने वाली फसलों को अपनाने और आधुनिक कृषि तकनीकों का उपयोग करने की अपील की। स्वयं किसान परिवार से होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और सरकार की कृषि योजनाओं का लाभ उठाकर खेती को लाभकारी बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें- मत्स्य बीज उत्पादकों के बीच बांटे गए अनुदानित जीरा सांसद ने सामूहिक खेती, वैज्ञानिक पद्धतियों और जरूरत के अनुसार ही कृषि ऋण लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.