कन्नौज, नवम्बर 27 -- तिर्वा। मण्डी समिति परिसर में लगे सरकारी धान खरीद केन्द्र का गुरूवार को एसडीएम राजेश कुमार ने औचक निरीक्षण किया। खरीद में कमी देख एसडीएम ने केन्द्र प्रभारी को फटकार लगाकर धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। मण्डी समिति में धान खरीद के लिए विपणन शाखा के दो केन्द्र लगाए गए हैं। इन केन्द्रों पर एक नवंबर से धान खरीद की शुरूआत हुई है। दोनों केन्द्रों पर 30 हजार कुन्तल धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। एसडीएम राजेश कुमार गुरुवार की दोपहर खरीद केन्द्र पर पहुंचे। एसडीएम ने हो रही खरीद को देखा। इस दौरान उन्होंने केन्द्र प्रभारी से खरीद में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने दोनों केन्द्रो पर साफ-सफाई रखने के भी निर्देश दिए। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि खरीद को बढ़ाने के लिए गांव-गांव में किसानों से सम्पर्क किया जा रहा है।...