सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। गुरुवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नगर पंचायत उसका बाजार स्थित राजकीय गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने किसानों के पंजीकरण, तौल व्यवस्था, भुगतान प्रक्रिया तथा अभिलेखों के संधारण की गहनता से जांच की।जिलाधिकारी ने केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि गेहूं खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, सुचारू और समयबद्ध ढंग से संचालित की जाए। उन्होंने किसानों से सक्रिय संपर्क स्थापित कर खरीद में प्रगति लाने पर विशेष जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक किसान केंद्रों का लाभ उठा सकें। इस दौरान डीएम ने केंद्र पर साफ-सफाई, पेयजल, छाया और बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- डीएम ने गेहूं के नमूने की नमी और कांटे की शुद्धत...