महोबा, अप्रैल 11 -- बेलाताल, संवाददाता। क्षेत्र में इस बार खरीद केंद्र न होने से परेशान किसान आढतियों को औने पौने दाम में गेहूं बेंचने को मजबूर हो रहे है। किसानों की मांग के बाद भी बेलाताल क्षेत्र में इस बार गेहूं खरीद केंद्र न खुल सका। आस पास के केंद्र में बारदाना न होने से किसान बाजार में तौल कराने को मजबूर हो रहे है। इस बार गेहूं खरीद के लिए जिले में 41 खरीद केंद्र खोले गए है। जैतपुर क्षेत्र में खरीद केद्र न होने के कारण किसानों को परेशानी हो रही है। मौसम बदलनें के बाद किसान जल्द से जल्द तौल कराने को बेताब है। जैतपुर में खरीद केंद्र न होने से किसान दस से बीस किमी की दूरी तय कर तौल कराने को मजबूर है मगर अब आस पास के केंद्रों में बारदाना न होने से तौल बाधित होने के कारण किसानों ने बाजार की ओर रुख किया है। बाजार में किसान 2000 रुपये में त...