अयोध्या, मई 18 -- मयाबाजार, संवाददाता । विकास खंड मया बाजार क्षेत्र में गेहूं की खरीद बोरा न मिलने के कारण ठप हो गई है जबकि रामपुर वैहारी मे कागजों मे खरीद कर कोटा पूरा करने का आरोप है। रामपुर वैहारी किसान घनश्याम ने आरोप लगया है कि क्रय केंद्र रामपुर वैहारी पर तैनात सचिव शिव नारायण कभी क्रय केंद्र पर नहीं आते हैं। जिससे दर्जनों किसान गेहूं बेचने के लिए परेशान हैं। दलपतपुर निवासी किसान सुनील सिंह ने बताया कि पीसीएफ के क्रय केंद्र जरही मे बोरा न होने से उनका गेहूं नहीं बिक पा रहा है। जबकि पीएससी के जिला प्रबंधक विजय कुशवाहा ने बताया जनपद के किसी सेंटर पर बोरा उपलब्ध ना होने के कारण खरीद ठप हो चुकी है। ----

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...