महोबा, मई 22 -- महोबा, संवाददाता। खरीद केंद्रों में तौल न होने से परेशान किसानों की समस्याओं को लेकर जय जवान जय किसान एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपते हुए समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। पदाधिकारियों का कहना है कि खरीद केंद्र में तौल न होने से बिचौलिया किसानों की उपज औने पौने दाम में बिकवा रहे है। जय जवान जय किसान एसोसिएशन के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजपूत के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने किसानों की मांगों को उठाया है। दलहन और तिलहन जिसमें चना 5875 प्रति कुंतल, मसूर 7000, सरसों 6200 के समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए है। जिले में दलहन खरीद के लिए आठ केंद्र बनाए गए मगर खरीद नहीं हो रही है। तौल के लिए केंद्र जाने वाले किसानों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। गेहूं खरीद केंद्रों में भी बारदाना न होने की बात कहकर किसानों को लौटा...