बांदा, मई 8 -- बांदा। जिले में गेहूं खरीद के लिए 63 केंद्र खोले गए हैं। जिसमें कहीं केंद्रों में ताला लटक रहा तो कहीं गेहूं रखने के लिए जगह की कमीं है। मंडलायुक्त ने बीते दिनों दिशा निर्देश जारी किए थे किसी भी केंद्र से किसानों को लौटाया न जाए। साथ केंद्रों पर बारदाना, तौल की व्यवस्था की जाए। इसके बावजूद खरीद केंद्रों पर तमाम अव्यवस्थाएं हैं। केंद्रों पर बारिश से बचाव के इंतजाम नहीं है। जिससे खुले में पड़ा गेहूं भीग रहा है। शुक्रवार को हिन्दुस्तान संवाददाता ने पड़ताल की तो हकीकत सामने आ गई। वहीं जनपद चित्रकूट में भी खरीद न होने से किसान परेशान हैं। यह भी पढ़ें- उठान न होने से खरीद प्रभावित, परिवहन ठेकेदार को नोटिस जिले में केंद्रों पर बारदाना की कोई समस्या नहीं है। एफसीआई गेहूं उठान में लापरवाही की जा रही है।इसको लेकर जल्द से जल्द उठान कर...