हाथरस, मई 3 -- हाथरस, संवददाता। बेमौसम बारिश से गीला होने के कारण किसान गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने से कतरा रहे हैं। इससे जिले में गेहूं की सरकारी खरीद की रफ्तार धीमी है। गेहूं खरीद का लक्ष्य हासिल होता नजर नहीं आ रहा है। जिले के किसान रबी के सीजन में प्रमुख रूप से गेहूं का उत्पादन करते हैं। कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार करीब 80 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं का उत्पादन हुआ किया गया था। बेमौसम बारशि से गेहूं गीला हो गया था। इससे गेहूं सरकारी क्रय केंद्रों पर मानकों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। इससे किसान अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने से कतरा रहे हैं। इस वर्ष गेहूं खरीद का लक्ष्य 1.50 लाख क्विंटल निर्धारित किया गया है। इसके सापेक्ष अभी तक 53129 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है। गेहूं खरीद की रफ्तार धीमी होने के कारण लक्ष...