अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। सोमवार से सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद शुरु होनी थी। इसके लिए समय पर केंद्र भी खोले गए। लेकिन किसान नहीं पहुंचे, साथ ही पॉश मशीन न होने से भी केंद्रों पर खरीद नहीं हो पाती। खरीद के पहले दिन केंद्रों की पड़ताल करने पर सन्नाटा पसरा मिला। 15 जून खरीद की अंतिम तिथि है। खाद्य विपणन विभाग द्वारा जनपद में 84 गेहूं क्रय केंद्र बनाए गए हैं। क्रय केंद्र पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये में गेहूं की खरीद होनी है। शासन की तरफ से गेहूं खरीद की तारीख 30 मार्च तय की गई। तय समय पर केंद्र खोले भी गए। लेकिन किसान नहीं पहुंचे। कुछ किसानों की शिकायत रही कि केंद्र पर गेहूं नहीं लिया जा रहा है। केंद्रों पर पॉश मशीन नहीं थी। प्रभारी डिप्टी आरएमओ मोनिका माहेश्वरी का कहना था कि मशीनें आ चुकी हैं। मंगलवार तक ...