सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में गेहूं खरीद व्यवस्था को लेकर डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने बुधवार को जोगिया प्रथम, द्वितीय व बांसी स्थित गेहूं क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रों पर खरीद व्यवस्था, किसानों को मिल रही सुविधाओं व तौल प्रक्रिया का जायजा लिया गया। जोगिया प्रथम केंद्र पर गेहूं खरीद अपेक्षाकृत कम पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित केंद्र प्रभारी से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करें ताकि अधिक से अधिक किसान समर्थन मूल्य का लाभ उठा सकें। यह भी पढ़ें- गेहूं क्रय केन्द्रों पर भी किसानों की बनाई जाएगी फार्मर आईडी स्पष्ट निर्देश दिया कि किसानों का गेहूं सीधे क्रय केंद्र...