गिरडीह, मई 12 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोरंडा में सोमवार को खरीदी गई जमीन पर निर्माण कार्य के दौरान मारपीट, तोड़फोड़ एवं लूटपाट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित डोरंडा निवासी रायमनिवास पाण्डेय ने घोड़थम्भा ओपी में आवेदन देकर सात नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दिए गए आवेदन में रायमनिवास पाण्डेय ने बताया कि उनकी माता गायत्री देवी के नाम से मौजा डोरंडा स्थित खाता संख्या 194, प्लॉट संख्या 1086 की लगभग 3 डिसमिल जमीन डीड संख्या 277, दिनांक 24 दिसंबर 2025 के माध्यम से खरीदी गई थी। रविवार को उक्त जमीन पर निर्माण कार्य के लिए जेसीबी मशीन से नींव खुदाई का कार्य कराया जा रहा था। यह भी पढ़ें- दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सात लोग घायल इसी दौरान आरोप है कि रामदेव सिंह, सतेन्द्र सिंह...