आरा, दिसम्बर 25 -- -किसान बोले : दस दिनों में खरीद नहीं हुई तो सड़क पर धान रखकर जलाएंगे और आत्मदाह को मजबूर होंगे पीरो, संवाद सूत्र धान की खरीदारी नहीं होने से परेशान किसानों ने गुरुवार को पीरो प्रखंड के बैसाडीह गांव में धान जलाकर विरोध जताया। लंबे समय से सरकारी खरीद का इंतजार कर रहे किसानों का आक्रोश खेत पर फूट पड़ा और विरोध के तौर पर धान जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि कटनी के बावजूद पैक्स के माध्यम से धान की खरीद शुरू नहीं की गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अगले दस दिनों के भीतर धान की खरीद नहीं हुई तो वे सड़क पर धान रखकर जलाएंगे और आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने को मजबूर होंगे। किसानों की इस चेतावनी ने प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिन...