मुरादाबाद, मार्च 3 -- मंगलवार को ग्रहण के कारण रंग नहीं खेला गया। इसलिए दुकानदारों को माल बेचने के लिए एक दिन और मिल गया। इसीलिए बाजार सुबह ही खुल गया। लोगों ने भी खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू कर दिया। साप्ताहिक बंदी के बाद भी दोपहर तक भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने रंग, पिचकारी, गुलाल, स्प्रे, मुखौटे गुव्वारे आदि खरीदे। उन्होंने पकवान, गुझिया, मेवे की मालाएं, गिफ्ट पैक आदि की खूब खरीदारी की। आज भी गन्ने और गेहूं की बालियों की खूब खरीदारी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.