पीलीभीत, मार्च 2 -- बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री 27 फरवरी को पड़ोसी गांव की बाजार में गयी हुयी थी। तभी वह चाट खाने को कहने लगी। किशोरी की मां सामान ले रही थी। इसी दौरान वह लापता हो गई। काफी तलाश किया गया पर कोई पता नहीं चल सका। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रवि सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...