गंगापार, अप्रैल 27 -- कौंधियारा/करछना, हिसं। चचेरी बहन की शादी की तैयारियों में जुटा एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। खरीदारी कर घर लौटते समय डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे परिवार की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं।थाना क्षेत्र के भुंडा चौकी अंतर्गत धरवारा गांव के तुरकहा मजरे निवासी आशीष सिंह (22) पुत्र रामासरे सिंह 24 अप्रैल को एक साथी के साथ बाइक से कोहड़ार बाजार खरीदारी करने गए थे। शाम को वापस लौटते समय पुल के पास तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में आशीष के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि साथ में मौजूद युवक को मामूली चोटें आईं।घटना यह भी पढ़ें- बाइक के धक्के से घायल किशोर की मौत की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल आशीष को तत्काल शहर के एक अस्पताल में भर्ती कर...