रुद्रपुर, मार्च 19 -- सितारगंज। सामान खरीदने बाजार गई महिला लापता हो गई। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की खोजबीन शुरू कर दी है। इस्लाम नगर निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी को उसकी पत्नी घर से 18 हजार रुपये लेकर खरीदारी के लिए बाजार गई थी। देर तक घर न पहुंचने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...