फतेहपुर, अप्रैल 16 -- बहुआ। शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक हादसे ने खुशियां छीन लीं। अपनी ही शादी का सामान लेने निकले युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई, जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। शादी से महज चार दिन पहले हुई इस घटना से परिवार में हड़कंप मच गया। ललौली के छीट का पुरवा मजरे गौरी गांव निवासी 29 वर्षीय घनश्याम की 20 अप्रैल को शादी होनी थी। बुधवार शाम वह अपनी शादी का सामान लेने गांव के ही दोस्त पंकज के साथ बाइक से बहुआ कस्बे आया था। बहुआ स्थित एक पंप पर पेट्रोल भराने जा रहा था। यह भी पढ़ें- बस की टक्कर में बाइक सवार एक की मौत, एक गम्भीर तभी सैय्यद बाबा मजार वाहिदपुर मोड़ के पास ट्रक मारते हुए निकल गया। दोनों बाइक सवार गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से घनश्याम को कानपुर हैलेट...