नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में एक बार फिर कीमतें बढ़ने का सिलसिला शुरू हो गया है। अब देसी स्मार्टफोन कंपनी Lava ने भी अपने स्मार्टफोन महंगे करने का ऐलान कर दिया है। कंपनी के स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। Lava के मुताबिक, 15 नवंबर, 2026 से उसके स्मार्टफोन की कीमतों में 3000 रुपये तक की बढ़ोतरी की जाएगी। इस फैसले का असर कंपनी के पूरे स्मार्टफोन पोर्टफोलियो पर पड़ेगा। यानी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बिकने वाले Lava फोन नई कीमतों पर उपलब्ध होंगे। Lava ने जानकारी दी है कि उसके स्मार्टफोन की कीमतों में बदलाव 15 नवंबर, 2026 से लागू होगा। कंपनी ने फिलहाल यह नहीं बताया है कि किस स्मार्टफोन के किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ाई जाएगी। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि यह बढ़ोतरी अधि...