नई दिल्ली, मार्च 10 -- अगर आप पहली बार रॉयल एनफील्ड बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में ऑफ-रोडिंग से लेकर रोजमर्रा के ऑफिस आने-जाने वाली बाइक के कई ऑप्शन मौजूद हैं। मौजूदा समय में 2.50 लाख रुपये के बजट में आपको डिस्क ब्रेक, एबीएस (ABS) और मॉडर्न फीचर्स वाली बेहतरीन रॉयल एनफील्ड बाइक्स मिल सकती हैं। आइए जानते हैं 2.50 लाख रुपये से कम कीमत वाली ऐसी ही 5 शानदार बाइक के बारे में विस्तार से।रॉयल एनफील्ड हंटर 350 अगर आप एक ऐसी बाइक चाहते हैं जिसे संभालना बहुत आसान हो तो यह आपके लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है। इसमें फास्ट USB चार्जिंग और एलईडी हेडलाइट जैसे मॉडर्न फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें 349.34cc का इंजन मिलता है जो 20.2bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.37 ...