नई दिल्ली, जून 15 -- दिग्गज कार निर्माता टोयोटा भारतीय ऑटो मार्केट में एक बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी का प्लान साल 2030 तक भारत में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 15 नए मॉडल उतारने का है। कार्बन न्यूट्रलिटी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए टोयोटा एक 'मल्टी-पावरट्रेन' स्ट्रैटजी अपना रही है। हालांकि, जो लोग हाइब्रिड गाड़ियों के दीवाने हैं, उनके लिए साल 2026 बहुत खास होने वाला है। टोयोटा इस साल अपनी दो जबरदस्त हाइब्रिड एसयूवी नई अर्बन क्रूजर हायराइडर फेसलिफ्ट और एक नई 7-सीटर हायराइडर को मार्केट में उतारने जा रही है। आइए जानते हैं इन दोनों चमचमाती गाड़ियों में आपको क्या कुछ खास मिलने वाला है।नई टोयोटा हायराइडर फेसलिफ्ट अगर आप मौजूदा हायराइडर के फैन हैं, तो इसका नया फेसलिफ्ट अवतार आपको और ज्यादा पसंद आने वाला है। बता दें कि 2026 टोयोटा हाय...