नई दिल्ली, मई 1 -- भारतीय मार्केट में लॉन्च होते ही टाटा सिएरा ने तहलका मचाना शुरू कर दिया है। नब्बे के दशक की इस आईकॉनिक कार को टाटा मोटर्स ने बिल्कुल नए और हाईटेक अवतार में वापस उतारा है। लॉन्च होते ही इस एसयूवी ने बिक्री के मामले में टाटा की ही दूसरी गाड़ियों जैसे हैरियर और सफारी को कड़ी टक्कर देना शुरू कर दिया है। इसका वेटिंग पीरियड भी कई महीनों तक पहुंच गया है। अगर आप भी इस लेजेंडरी कार को अपने घर लाने की सोच रहे हैं तो 5 ऐसी बातें हैं जो आपको जरूर जान लेनी चाहिए। आइए जानते हैं इस नई एसयूवी के बारे में सब कुछ विस्तार से।दमदार इंजन और परफॉर्मेंस टाटा सिएरा में सबसे खास इसका नया इंजन ऑप्शन है। यह कार नए 1.5-लीटर GDi टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो 158bhp की शानदार पावर और 255Nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप बहुत ज्यादा भाग-दौड़ नह...