हमीरपुर, जून 6 -- राठ, संवाददाता। गल्हिया रोड स्थित होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल के पास दंपति पर चार युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर दिया गया। मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा।कोतवाली के गल्हिया निवासी 45 वर्षीय परमेश्वरी दयाल अहिरवार अपनी पत्नी सुमित्रा के साथ कस्बा राठ में खरीदारी करने जा रहे थे। शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे होली एंजेल्सि पब्लिक स्कूल के पास गांव के ही रामपाल राजपूत, मृगेंद्र राजपूत, मनीष राजपूत तथा अवध राजपूत ने उन्हें रोक लिया। चारों लोगों ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान उनके सिर पर डंडा लगने से गंभीर चोट आईं हैं। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। जांच कराई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...