गिरडीह, अप्रैल 1 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव निवासी बखोरी पासवान की जमीन बनाया गया एस्बेस्टेस शीट का मकान को जबरन तोड़फोड़ कर ध्वस्त कर देने का मामला सामने आया है। जिसे लेकर पीड़ित परिवार के सदस्यों में भय का माहौल व्याप्त है। इस संबंध में पीड़ित परिवार के सदस्यों ने बताया कि साल 1988 में मौजा कोसोगोंदोदिघी के खाता नम्बर 104, प्लोट नम्बर 837 कुल रकवा 75 डिसमिल के मध्ये पौने अठरह डिसमिल जमीन की खरीददारी अपनी माता भगिया देवी के नाम से करवाई थी। जिसमें मकान बनाया जा रहा है। इसी क्रम में एक बजे दिन में गांव के ही कुछ लोगों द्वारा दी गई दीवाल को तोड़ फोड़ कर एस्बेस्टेस शीट को नष्ट कर दिया। मना करने पर उक्त लोगों ने गाली गलौजकरते हुए मारपीट करने की तैयारी शुरू कर दी। जिसके कारण पीड़ित परिवार के लोग सदमे में चले...