भागलपुर, अप्रैल 4 -- नवगछिया। खरीक उत्तरी के जिला परिषद सदस्य गौरव राय ने उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर अपने क्षेत्र के विकास से संबंधित योजनाओं के कार्यान्वयन की मांग की l उन्होंने खरीक में डिग्री कॉलेज का निर्माण इंटर स्तरीय आदर्श उच्च विद्यालय तुलसीपुर यमुनिया में किए जाने, लोकमानपुर से सिंहकुंड गांव तक सड़क का निर्माण, चोरहर से श्रीपुर तक कोसी नदी पर जमींदारी बांध का जीर्णोद्धार और उच्चीकरण और खरीक प्रखंड में केला और मक्का आधारित उद्योग की स्थापना सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन सौपा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...